Breaking News

निराश्रितों व बेसहारों की “उम्मीद”

उम्मीद संस्था द्वारा बेसहारा व निराश्रित लोगों को आश्रय गृह पर रहने के लिए किया गया प्रेरित
– उम्मीद व डूडा ने चलाया रात्रि भ्रमण अभियान
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। सहादतगंज आश्रयग्रह से नियमित रात्रि भ्रमण के क्रम में आज मंगलवार को निदेशक महोदय सूडा द्वारा किए गए निर्देशों के क्रम में लखनऊ स्थिति आश्रयगृह के आस पास रात्रि भ्रमण का विशेष अभियान चलाया गया। जिसमे सहादतगंज आश्रयगृह के अंतर्गत कुल 10 लोगों को मोबिलाइज कर सेल्टर होम तक लाया गया तथा अन्य स्थान पर विशेष कर रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, पुलिस चौकी के पास, सब्जी मंडी के पास, बिजली घर, टैक्सी स्टैंड, मंदिर, मार्केट, मस्जिद,एवं गुरुद्वारा, लेबर अड्डे, फुटपाथ इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर सेल्टर होम के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार कर जनमानस को सेल्टर होम का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अभियान में सहादतगंज आश्रय गृह का स्टाफ तथा डूडा स्टाफ उपस्थित रहा। वही आश्रय गृह जियामऊ जिसके अंतर्गत कुल 07 लोगों को बुलाकर सेल्टर होम तक लाया गया वही अमीनाबाद आश्रय गृह जिसके अंतर्गत कुल 03 लोगों को मोबिलाइज कर सेल्टर होम तक लाया गया।
लखनऊ के ही नबीउल्लाह आश्रय गृह में कुल 05 लोगों को रात्रि भर्मण के द्वारा लाया गया इसके साथ साथ चकबस्त आश्रयगृह, लक्ष्मण मेला मैदान, लाटूस रोड आश्रयगृह, चुंगी आश्रयगृह के अंतर्गत भी ये अभियान चलाया गया, जहां पर लोगो को आश्रयगृह में मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे में बताया गया।
निराश्रितों व बेसहारों की उम्मीद

Check Also

3000 यूनिट रक्तदान से डिप्लोमा इंजीनियरों ने पेश की मानवता की मिसाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हृदय सम्राट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES