Breaking News

विधान परिषद सपा सदस्यों ने मणिपुर जाने की मांग का ज्ञापन दिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7 अगस्त। विधान परिषद में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने रा0 महासचिव राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में विधान परिषद सदस्यों संग मणिपुर के मामले में चर्चा की मांग करते हुए सदन के सभापति को नोटिस देकर मणिपुर प्रदेश में महिलाओं के साथ घटित नग्नता की घटना के सम्बंध में निंदा प्रस्ताव पारित करने, घटना में पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने तथा तथ्यों की जानकारी हेतु विधान परिषद के सदस्यों का प्रतिनिधिमण्डल मणिपुर भेजने की मांग की है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं को रोज अपमानित किया जा रहा है। मणिपुर की घटना से दुनिया भर में भारत की बदनामी हुई है। विधानसभा में महिला विधायकों ने भाजपा सरकार की हठधर्मी के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
नोटिस देने वाले सदस्यों में लाल बिहारी यादव, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, स्वामी प्रसाद मौर्य, डॉ0 मान सिंह यादव, शाहनवाज, आशुतोष सिन्हा, मुकल, जासमीर अंसारी रहे।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES