Breaking News

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में 75 पौधरोपण कर “अमृत वाटिका” विकसित करने का निर्देश दिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 4 अगस्त। विभागवार किये जाने वाले रोपणों, अवषेश पौध हेतु इण्डेन्ट निर्गत करने की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट NIC, सभागार में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति तथा जिला गंगा समिति की बैठक हुई। उक्त बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी/सदस्य सचिव, जिला वृक्षारोपण समिति, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी/प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।
जिलाधिकारी ने DPRO, लखनऊ को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में गठित ग्राम गंगा समिति की नियमित बैठक कराने तथा गोमती नदी के किनारे समस्त निर्माण कार्यो को जिला गंगा समिति से अनुमोदन कराने के उपरान्त कार्य कराने के निर्देष दिये गये।
डा0 रवि कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी/सदस्य सचिव, जिला वृक्षारोपण समिति, लखनऊ द्वारा समस्त विभागों द्वारा दिनांक 22-07-2023 को किये गये वृक्षारोपणों की जियों टैगिंग की वर्तमान स्थिति तथा विभागवार दिनांक 15-08-2023 को किये जाने वाले रोपण के लक्ष्य से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी, लखनऊ द्वारा ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग को प्रत्येक ग्राम पंचायत में 75 पौधों का रोपण करते हुए अमृत वाटिका विकसित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा मनकामेश्वर मंदिर के पास गोमती रिवर फ्रन्ट पर अमृत वाटिका विकसित किये जाने की जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देषित किया कि दिनांक 22-07-2023 को किये गये विभागवार वृक्षारोपणों की शत- प्रतिशत जियों टैगिंग दिनांक 10-08-2023 तक अवश्य पूर्ण कर ली जाये तथा दिनांक 15-08-2023 को सफलता पूर्वक विभागवार वृक्षारोपण लक्ष्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाये।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES