Breaking News

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद यूपी के 34 पुलिस उपाधीक्षकों को नियमित तैनाती

– शासनादेश जारी
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने प्रशिक्षणाधीन 34 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) की नियमित तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद इन अधिकारियों को उनके जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण, प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर विभिन्न जिलों एवं कमिश्नरेट में नियुक्त किया गया है। शासनादेश के जारी होते ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर समयबद्ध रूप से योगदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा कैडर के अधिकारियों को व्यावसायिक उन्नति का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह तैनाती प्रक्रिया पूरी की गई है। regular posting मिलने के साथ ही सभी अधिकारियों का प्रोबेशन काल समाप्त माना जाएगा। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को उनकी क्षमता और प्रशिक्षण में प्रदर्शित दक्षता के अनुरूप जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जिससे जिला पुलिस में कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को मजबूती मिलेगी।
तैनात होने वाले पुलिस उपाधीक्षकों में बसंत सिंह, संकल्प दीप कुशवाहा, प्रतिज्ञा सिंह, नारायण दत्त मिश्रा, मयंक मिश्रा, शशि प्रकाश मिश्रा, ऋतिक कपूर, हरेकृष्ण शर्मा, अभिमन्यु त्रिपाठी, पीयूष कुमार पांडेय, क्रिश राजपूत, गायत्री यादव, मनोज कुमार गंगवार, सुधीर सिंह, जयंत यादव, रोहिनी यादव, प्रभा पटेल, आकृति पटेल, अभय कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, अनुभव राजर्षि, आकांक्षा गौतम, शुभम वर्मा, अमित कुमार, देशराज सिंह, दीपशिखा, कुलदीप सिंह यादव, अरुण पाराशर, अवनीश कुमार सिंह, शशांक श्रीवास्तव, गौरव उपाध्याय, अपूर्वा पांडेय, अपूर्व पांडेय और विनी सिंह को विभिन्न जनपदों में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

 

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES