Breaking News

कवयित्री डॉ. मानसी द्विवेदी के काव्य संग्रह “नदी सी मैं” का विमोचन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। काव्य संग्रह “नदी सी मैं” का लोकार्पण समारोह लखनऊ के विराज खंड, गोमती नगर स्थित ग्रैंड जे. बी. आर. होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह और सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर पुस्तक का विमोचन किया।
कवयित्री डॉ. मानसी द्विवेदी ने बताया कि इस काव्य संग्रह में नारी शक्ति, संवेदनशीलता, संघर्ष, आत्मबल और जीवन के विविध अनुभवों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया है। सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए डॉ. मानसी द्विवेदी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। समारोह में पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह, महेन्द्र भीष्म, नवल कान्त सिन्हा, डॉ. ओम शर्मा, पंकज प्रसून, डॉ. बिन्दु जैन, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी और आमंत्रित जन उपस्थित रहे।

Check Also

शहीद जयदेव कपूर की वीरगाथा पहुंचेगी हॉलीवुड की धरती, न्यूवेव एआई फिल्म फेस्टिवल में चयन

– न्यूवेव एआई फिल्म फेस्टिवल 2026 में चयनित हुआ वीडियो एल्बम, 19 सितंबर को शहीद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES