Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय में धूमधाम से मना अनिल दुबे का जन्मदिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल की ओर से किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनिल दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शिवकरण सिंह ने की। इस अवसर पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल तथा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर की भी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, अंकुर सक्सेना, अफसर अली, सम्राट सिंह चौहान, गणेश प्रसाद, सुमित सिंह, रमेश कश्यप, अनुराग जाट और छाया सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनिल दुबे का स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पार्टी नेताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत करने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल रहा। आयोजन के अंत में रोहित अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Check Also

सिविल अस्पताल में शुरू हुई डिजिटल ई-हॉस्पिटल व्यवस्था, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES