Breaking News

राजभवन में शारदीय नवरात्र के छठे दिन देवी माँ की हुई पूजा-अर्चना एवं आरती

– श्रद्धालुगणों में गरबा का दिखा उत्साह
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजभवन में शारदीय नवरात्रि के छठे दिन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ देवी माँ की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। तत्पश्चात् गरबा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गरबा नृत्य के दौरान आराधक गण माँ दुर्गा की स्तुति कर रहे थे और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से पूर्ण हो उठा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण नरेंद्र कश्यप और राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी ने भाग लेकर देवी माँ के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, मीडिया बंधु और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गरबा और आरती में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
राजभवन प्रांगण में लगातार छठे दिन आयोजित हो रहे इस परंपरागत गरबा महोत्सव में आरती और जयकारों से वातावरण गूँज उठा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डॉ. पंकज एल. जानी ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

Check Also

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी छेदी लाल गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। थाना महानगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES