Breaking News

चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण व लाखों रूपए के साथ 7 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बहराइच। थाना कोतवाली देहात व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर षनिवार को त्रिमुहानी मोड़ के पास से 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/ निशादेही से चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, 05 लाख 02 हजार 600 रूपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण आदि चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
      गिरफ्तार अभियुक्त: जनपद सीतापुर निवासी आलम उर्फ कल्लू निवासी भदेवा एवं कासिम निवासी शमसेरी पुरवा, थाना थानगांव जनपद सीतापुर, सिराज निवासी उड़हन सराय थाना खैराबाद, सलमान निवासी शीर्षटोला कस्बा तम्बौर एवं संजय पुत्र उमाशंकर निवासी बहेटा थाना तम्बौर, संजय कुमार पुत्र त्रिलोकीनाथ एवं संजय कुमार पुत्र उमाशंकर निवासी कस्बा रेउसा थाना रेउसा।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *