Breaking News

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
कानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार में गाली-गलौज का विरोध करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। दबंगों ने 75 वर्षीय चंद्रपाल की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर निनाया निवासी चंद्रपाल मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव की बाजार गए थे। आरोप है कि वहां कुछ लोगों द्वारा गाली देने पर उन्होंने विरोध जताया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दबंगों ने उन पर लाठी, डंडों और सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी रामजानकी और पुत्र ने आरोप लगाया है कि गांव के संतोष, कल्लू, विजय समेत पांच लोगों ने मिलकर चंद्रपाल की पिटाई की, जिससे उनकी जान चली गई। होली के मौके पर हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Check Also

कुशीनगर के गांवों पर बाढ़ का खतरा, नेपाल में भूस्खलन से नारायणी उफनाई, प्रशासन ने कराया अलर्ट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार कुशीनगर। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भूस्खलन के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES