Breaking News

वृद्धाश्रम पहुंचकर महापौर ने दी होली की शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। होली के पावन अवसर पर गुरुवार को नगर निगम के जोन-7 अंतर्गत आदिल नगर स्थित वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल वृद्धाश्रम पहुंचीं और वहां रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

महापौर ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि समाज में वरिष्ठ नागरिकों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही परिवार और समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है जब हम अपने बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और उनका सम्मान करें। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। महापौर ने सभी वृद्धजनों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना की। वृद्धजनों ने भी महापौर के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए आभार जताया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, क्षेत्रीय पार्षद शिवम उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम में समाज में परस्पर सम्मान और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

Check Also

DGME की कुर्सी पर अब डॉक्टर की होगी तैनाती, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी की वरिष्ठता सूची

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। चिकित्सा शिक्षा विभाग में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (DGME) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES