Breaking News

मुख्यमंत्री ने आग लगने पर महिला कपड़ा व्यवसायी को 05 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ/ गोरखपुर 03 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आग लगने की घटना में नुकसान उठाने वाली महिला कपड़ा व्यवसायी श्रीमती अनुपमा गुप्ता को आज मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने उनकी अन्य परेशानियों को दूर करने का आश्वासन भी दिया।
मुख्यमंत्री ने उनसे अग्निकाण्ड से हुए नुकसान की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिया कि वे चिंता न करें। प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उनके रोजगार को पटरी पर लाने में शासन-प्रशासन से भरपूर मदद मिलेगी।
ज्ञात हो कि विगत 29 अगस्त को विद्युत शॉर्ट सर्किट से महानगर के रायगंज दक्षिणी (पाण्डेयहाता) में वैष्णवी साड़ी सेन्टर नामक प्रतिष्ठान में आग लग गई थी। इससे दुकान में रखे सामान जल जाने से प्रतिष्ठान स्वामिनी को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा था। इस दुकान की प्रोप्राइटर श्रीमती अनुपमा गुप्ता पत्नी अरविन्द गुप्ता हैं।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES