Breaking News

मंडल रेल प्रबंधक ने किया लखनऊ-प्रयागराज संगम रेलखंड का निरीक्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ/ प्रयागराज 03 सितम्बर। आगामी कुंभ मेले के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की परिसीमा के इस क्षेत्र विशेष में आने वाले प्रयाग जं., प्रयागराज संगम एवं फाफामऊ रेलवे स्टेशनों पर वर्तमान समय में चल रहे अनेक प्रकार के विकास कार्यों एवं प्रगतिशील योजनाओं का जायजा आज दिनांक 03 सितम्बर 23 को मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल ने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ लिया।
मंडल रेल प्रबंधक ने इस दौरान लखनऊ से लक्ष्मणपुर एवं फाफामऊ से प्रयागराज संगम के मध्य विंडो ट्रेलिंग करते हुए प्वाइंट और क्रॉसिंग पर ट्रेन की सवारी की गुणवत्ता, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स (TGI) में सुधार, OHE स्थिति, समपार फाटकों की स्थिति इत्यादि को परखा तथा उक्त स्टेशनों पर पहुंचकर इन स्टेशनों का एवं परिसर का सूक्ष्मता से निरीक्षण करते हुए स्टेशनों पर प्रगतिशील कार्यों की जानकारी प्राप्त की एवं इस विषय में अपने सुझाव और निर्देश पारित किए।

Check Also

टोल बूथ पर मारपीट के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, जुलूस निकाल पुतला फूंका, धरना दिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES