Breaking News

आरएलडी ने गाँधी व शास्त्री को पुष्प अर्पित कर याद किया

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 अक्टूबर। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद एवं रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्र्यापण कर पुष्प अर्पित कर अपने अपने विचार व्यक्त किये।
माल्यार्पण करने वालों में वरिष्ठ नेता वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, रजनीकांत मिश्रा, आरिफ महमूद, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, व्यवस्थाधिकारी इकराम सिंह, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष रणविजय मौर्य, अमन पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, शहजाद, संगीता, विनोद सोनकर, रफी अहमद प्रमुख थे।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES