Breaking News

इंदिरा एकादशी शनिवार को: इस्कॉन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने बताया कि 28 सितम्बर, 2024 दिन शनिवार को इंदिरा एकादशी है, इस दिन कृपया अन्न ग्रहण ना करें।
मीडिया प्रभारी श्रवण सिंधु ने बताया कि प्रत्येक एकादशी को मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी द्वारा इस्कॉन मन्दिर, सेक्टर एफ सुशांत गोल्फ सिटी, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ मे भक्तों के लिए श्रीमद भागवतम की कक्षा प्रातः 06ः00 बजे रखी जाती है, जिसका जूम पर भी सीधा प्रसारण किया जाता है। भक्तगण एकादशी पर श्रीमद भागवतम कक्षा हेतु मन्दिर आ सकते हैं अथवा जूम पर जुड़ सकते हैं, जिसका विवरण निम्न है:-
जूम आईडी – 81097984237
पासवर्ड – 2021
मीडिया प्रभारी श्रवण सिंधु ने बताया कि एकादशी व्रत रखने के साथ-साथ अगले दिन समय से व्रत का पारण किया जाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। व्रत पारण का समय दिनांक 29 सितम्बर रविवार को प्रातः 05ः58 से 09ः57 बजे तक है।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *