Breaking News

गोरखपुर महोत्सव : थिरकेंगे बॉलीवुड.भोजपुरी कलाकार, मनोरंजन, कला, संस्कृति का होगा संगम

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गोरखपुर। रामगढ़ताल किनारे चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाले महोत्सव में कला, संस्कृति और खेल का संगम दिखाई पड़ेगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारोंए खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।
आने वाले साल में 11, 12 और 13 जनवरी को गोरखपुर शहर में महोत्सव का आयोजन होगा। रामगढ़ताल किनारे चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाले महोत्सव में कलाए संस्कृति और खेल का संगम दिखाई पड़ेगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। नामी सितारे बालीवुड व भोजपुरी नाइट सजाएंगे तो स्थानीय कलाकारों को भी मंच पर खूब जगह मिलेगी। महोत्सव की तैयारियां शुरु करने के लिए शुक्रवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा के नेतृत्व में विभिन्न विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। कमिश्नर ने बताया कि महोत्सव में पारंपरिक खेलकूद, स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता, शिल्प मेला आदि का आयोजन होगा। महोत्सव के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें डीएम उपाध्यक्ष हैं, जबकि एसएसपी, नगर आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

Check Also

उत्तरायणी कौथिग-2026 के तृतीय दिवस पर बही लोक संस्कृति की इन्द्रधनुषी बयार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES