Breaking News

अयोध्या में दीपोत्सव : फिर बनेगा रिकॉर्ड, पूरे देश से देखने आएंगे भक्त

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अयोध्या। अयोध्या में दीपोत्सव के लिए होटलों की एडवांस बुकिंग होने लगी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दीपोत्सव को लेकर देश भर के रामभक्तों में विशेष आकर्षण दिख रहा है। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके सभी कमरे फुल हो जाएंगे। यह अलग बात है कि अब बड़ी संख्या में होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे के विकल्प हो जाने से बाहर से आने वाले अतिथियों काे परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
नव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीपोत्सव पहला अवसर है, जिसे लेकर होटल इंडस्ट्री ने सुखद उम्मीदें संजो रखी हैं। ऐसा इसलिए भी कि रामनवमी और दशहरा पर्व पर उम्मीद के मुताबिक पर्यटक और श्रद्धालुओं का यहां पर ठहराव नहीं हुआ था। दीपोत्सव के 10 दिन पहले से जिस तरह एडवांस बुकिंग के रूझान मिल रहे हैं। उससे होटल कारोबारी काफी उत्साहित हैं। दीपोत्सव पर आने के लिए विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं के समूहों की ओर से बड़ी संख्या में कमरों की बुकिंग करवाई जा रही है।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *