Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 651 प्रकरण प्राप्त, 118 का निस्तारण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये, जिसमें 651 प्रकरण प्राप्त हुए और 118 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन षेस शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी विशाख जी0 ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बताया कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायतकर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
समाधान दिवस से पहले जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण तहसील का भ्रमण करते हुए सभी पटलों का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा खतौनी रूम, कंप्यूटर रूम, अभिलेखागार, निबंधक कार्यालय, आवासीय कैंपस, समस्त न्यायालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि तहसील स्थित आवासीय कैंपस में साफ सफाई कराते हुए वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित किया जाए और निबंधक कार्यालय दिव्यागजनों की सुविधा हेतु प्रॉपर रैंप बनवाना सुनिश्चित कराया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तहसील बीकेटी सतीश चंद्र त्रिपाठी, तहसीलदार बीकेटी, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES