Breaking News

डॉ. अंशुमान पाण्डेय को प्रदान की गई पीएचडी की उपाधि

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कानपुर 29 सितम्बर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में 38वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मी बाई प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। दीक्षांत समारोह में डॉ. अंशुमान पाण्डेय को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
डॉ. पाण्डेय को विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि ‘ कल्पसूत्र परम्परा में गोभिलगृह्यसूत्र – एक अध्ययन ‘ पर प्रदान की गई। इन्होंने यह शोध कार्य प्रोफेसर डॉ अनीता सोनकर, विभागाध्यक्ष संस्कृत, वीएसएसडी पीजी कॉलेज के निर्देशन में पूर्ण किया है। यह शोध वैदिक संस्कृत जगत के साथ -साथ भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा कर्मकाण्ड विधान व गार्हस्थ जीवन को सुखद् व अक्षुण्ण बनाए रखने में महती भूमिका निर्वहन करेगा। डॉ. पाण्डेय ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, लोगों ने डॉ. पाण्डेय को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, आईआईटी कानपुर से जाने माने वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल मौजूद रहे । समारोह में कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या का विवरण दिया। साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में अवगत भी कराया।
समारोह में पधारे सभी अतिथियों को कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय, प्रति कुलपति प्रो सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव डॉ अनिल कुमार यादव, कार्य परिषद, अकादमिक परिषय के सदस्य गण, संकायाध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Check Also

अखिलेश ने डॉ0 भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार इटावा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा के महेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A