Breaking News

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का पूर्व घोषित प्रदर्शन स्थगित

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डा0 महेन्द्र देव के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा महाराष्ट्र से वापस आते ही अपार आई0डी0 पूरा न होने के कारण रोके गए वेतन बिलों पर हस्ताक्षर कर दिए गए और ट्रेजरी खुलते ही आज वेतन बिल ट्रेजरी में वेतन भुगतान हेतु लगा दिये जाने के कारण जिला संगठन द्वारा वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर किया जाने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेष कुमार द्वारा अपार आई0डी0 का कार्य पूरा न होने के कारण जनपद लखनऊ के सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का वेतन रोक दिया था। जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता में जिला विद्यालय निरीक्षक ने वेतन न रोके जाने का आश्वासन दिया था किन्तु वेतन बिलो पर हस्ताक्षर किए बगैर एक सप्ताह के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बाहर चले गए। षिक्षा निदेशक माध्यमिक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को वेतन भुगतान न रोके जाने के आदेश दिए थे और उसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यालय में प्राप्त 83 वेतन बिलों पर हस्ताक्षर कर उन्हें भुगतान हेतु ट्रेजरी में जमा करा दिया। जिस कारण संघ ने पूर्व घोषित प्रदर्षन स्थगित कर दिया है।

Check Also

राम मंदिर दान प्रकरण : दानदाता अनुराग रस्तोगी ने उठाए कई सवाल, कहा एसआईटी जांच में करूंगा पूरा सहयोग

– दानदाता अनुराग रस्तोगी ने व्यक्तिगत रूप से 1-1 किलो चांदी के एक दीपक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES