Breaking News

आर.पी.आई. के प्रदेश उपाध्यक्ष अब राष्ट्रीय लोक दल में

– नहीं रुकेगा रालोद का रथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में बढ़ रहा है हमारा परिवार-अनुपम मिश्रा
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आर पी आई के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय सचिव से मंत्रणा की और राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली अनुपम मिश्र ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराने के साथ अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
प्रदेश कार्यालय पर आज उस समय काफी गहमागहमी बढ़ गई जब बिना किसी पूर्व तय कार्यक्रम के राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा अचानक प्रदेश कार्यालय पहुँच गये। लेकिन थोड़ी ही देर में कयासों को पूर्ण विराम लग गया जब रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं का जमावड़ा कार्यालय पर लगने लगा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय सचिव से मंत्रणा की और राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली।
गणेश प्रसाद ने कहा कि रालोद की सदस्यता ग्रहण के पष्चात वह रालोद से दलित समाज को जोड़ने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कुशीनगर जिला अध्यक्ष कुँवर सिंह राव, इकबाल मुहम्मद, रमावती तिवारी, अधिवक्ता शैलेश सिंह आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES