Breaking News

मंगल बाजार के कारण परेशानियों एवं अव्यवस्था से त्रस्त व्यापारी हुए लामबंद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मंगल बाजार के चलते परेशानियों एवं अव्यवस्था से त्रस्त बारा बिरवा, आशियाना, एलडीए सेक्टर बी के व्यापारी मंगल बाजार से त्रस्त होकर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की है। इस बाबत आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी से शीघ्र मिलेगा।
      बताते चलें कि बाराबिरवा, आशियाना, एलडीए-सेक्टर बी के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक फीनिक्स मॉल के पास स्थित मूनलाइट होटल में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें। व्यापारियों ने संजय गुप्ता को मंगल बाजार लगने के कारण होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। व्यापारियों ने कहा कि अवध चैराहे से लेकर लोकबंधु अस्पताल तक लगने वाली मंगल बाजार में 2000 से अधिक दुकानें लगती हैं, जिसके कारण बाजार में अत्यधिक अव्यवस्था होती है, तथा ग्राहकों को आने में असुविधा होती है और स्थायी व्यापारियों का व्यापार चैपट होता है।
व्यापारियों ने आगे बताया कि इस क्षेत्र में लोक बंधु अस्पताल,अपोलो हॉस्पिटल, एसकेडी हॉस्पिटल, ग्रीन मेडिकल हॉस्पिटल, राजाराम हॉस्पिटल सहित कई बड़े अस्पताल हैं तथा स्टैला मेली लखनऊ पब्लिक, एलेन ,फिजिक्स वाला सहित कई अनेक बड़े विद्यालय एवंकोचिंग संस्थान तथा बैंक भी है जिसके कारण नागरिकों, छात्रों एवं मरीजों को भी बड़ी असुविधा होती है। व्यापारियों ने एक स्वर से मंगल बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित करने के मांग की। संजय गुप्ता ने व्यापारियों से शीघ्र ही जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसी सप्ताह मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी से मिलकर मंगल बाजार को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों ने बैठक में सीवर एवं पार्किंग की समस्या का मुद्दा भी बैठक में उठाया।
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़ ,प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल विशेष रूप से मौजूद रहे तथा व्यापारी नेता महेंद्र कुमार गुप्ता, पी डी वर्मा, गुलशन जौहर, शशि अरोड़ा, प्रदीप कुमार अहिरवार, सुनीता सिंह, अखिल मिश्रा, राजेश कुमार, गीतेश चावला, सौरभ, तजेन्द्र यादव ,रामलाल यादव, मुख्तारूल हसन, प्रदीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES