Breaking News

अखिलेश कृष्ण मोहन की 44वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, संघर्षशील पत्रकारिता को किया याद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार और ‘फर्क इंडिया’ मीडिया संस्थान की स्थापना करने वाले स्मृतिशेष अखिलेश कृष्ण मोहन की 44वीं जयंती शुक्रवार को हजरतगंज स्थित संस्थान कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने उनके व्यक्तित्व, संघर्षशीलता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि अखिलेश ने अपने छोटे से जीवन में निष्पक्ष और परखी हुई खबरों के माध्यम से पत्रकारिता को नई दिशा दी। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा जनसरोकारों को प्राथमिकता दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश कृष्ण मोहन सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे। गरीबों, वंचितों और हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी विशेष पहचान थी। अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ वे हमेशा सजग प्रहरी की तरह खड़े रहे। उपस्थितजनों ने भावुक होकर कहा कि उनका हमारे बीच कम समय रहना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उनकी निर्भीक पत्रकारिता और जनहित के प्रति समर्पण हमेशा नई पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
जयंती कार्यक्रम में उनकी पत्नी रीता कृष्ण मोहन, पुत्र अनुभव, बेटी अनुभवी सहित पत्रकार एवं मीडिया कर्मियों में काजल, साहिल, अमित यादव, चंद्रभान यादव, राजवीर सिंह, उमेश मिश्रा, अनूप सिंह, अजय कुमार, संजीव श्रीवास्तव, रजनीश, कमलेश यादव तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने अखिलेश कृष्ण मोहन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES