Breaking News

महाशिवरात्रि को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में उच्चस्तरीय बैठक, तैयारियों की व्यापक समीक्षा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से शुक्रवार, 07 फरवरी को धाम स्थित बोर्ड रूम (सभागार) में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त वाराणसी मंडल, पुलिस आयुक्त वाराणसी तथा जिलाधिकारी वाराणसी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में नगर निगम, विद्युत विभाग, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग सहित सभी संबंधित सुरक्षा एवं सुविधा प्रदायी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों के कार्यों का स्पष्ट चिन्हांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विद्युत विभाग को धाम एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत खंभों की टेपिंग तथा विद्युत सुरक्षा ऑडिट पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा के सभी मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग को प्रसाद एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की सघन जांच के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम परिसर में बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र, शुद्ध पेयजल, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मेडिकल हेल्पडेस्क तथा ओआरएस, ग्लूकोज एवं गुड़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम को बंदरों एवं आवारा पशुओं के नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक के उपरांत मंडलायुक्त ने धाम परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे प्रतिबंधित वस्तुएँ साथ न लाएँ और खाली पेट दर्शन हेतु न आएँ। महाशिवरात्रि पर मंगला आरती प्रातः 02:15 से 03:15 बजे तक होगी, जिसके बाद लगातार 45 घंटे तक दर्शन चलता रहेगा।
हर हर महादेव।
।। श्री काशी विश्वनाथो विजयतेतराम ।।

Check Also

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने खेली होली, बोले- समरसता और राष्ट्रभक्ति ही हमारी ताकत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारगोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES