Breaking News

स्वस्थ संस्थान की शुरुआत स्वस्थ कार्यबल से, आरएमएलआइएमएस में पोषण जागरूकता शिविर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआइएमएस) की डायटेटिक्स यूनिट की ओर से संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता दिखाई।
शिविर में प्रतिभागियों को निश्शुल्क बॉडी कंपोजीशन एनालिसिस, हैंडग्रिप स्ट्रेंथ असेसमेंट और व्यक्तिगत पोषण परामर्श की सुविधा दी गई। इसके माध्यम से कर्मचारियों को शरीर में वसा, मांसपेशियों समेत विभिन्न घटकों की स्थिति और मांसपेशियों की कार्यक्षमता समझने का अवसर मिला। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति और जीवनशैली के अनुरूप संतुलित आहार तथा पोषण संबंधी व्यावहारिक सुझाव भी दिए।
डायटेटिक्स यूनिट के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों के पोषण प्रबंधन के साथ संस्थान के स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देना है। कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ संस्थान-स्वस्थ कार्यबल’ रखी गई। यूनिट ने कहा कि जो स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी प्रतिदिन दूसरों की देखभाल में जुटे रहते हैं, उनके अपने स्वास्थ्य की निगरानी भी उतनी ही जरूरी है। शिविर में कर्मचारियों ने बॉडी कंपोजीशन, मांसपेशियों की ताकत और संतुलित आहार के महत्व को लेकर विशेषज्ञों से जानकारी ली। डायटेटिक्स यूनिट के मुताबिक ऐसे कार्यक्रम निवारक स्वास्थ्य, संतुलित खानपान और नियमित स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार होते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के मार्गदर्शन एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डायटेटिक्स यूनिट ने कहा कि स्वस्थ संस्थान की शुरुआत स्वस्थ कार्यबल से होती है और कर्मचारियों का स्वास्थ्य संस्थान की कार्यक्षमता का महत्वपूर्ण आधार है।

Check Also

राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय में धूमधाम से मना अनिल दुबे का जन्मदिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES