Breaking News

IIS जय सिंह को मिला ‘शान-ए-उत्तर प्रदेश’ सम्मान, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान

– IIS जय सिंह को लाइफ टाइम एक्सीलेंस अवार्ड, डॉ. भीमराव अंबेडकर विशिष्ट स्कॉलर सम्मान, विशिष्ट प्रशासनिक सेवा सम्मान तथा संत गाडगे सेवा सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाज सेवा, शिक्षा और वंचित वर्गों के उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आईआईएस जय सिंह को प्रतिष्ठित ‘शान-ए-उत्तर प्रदेश’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कशिश मीडिया द्वारा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम कशिश मीडिया के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका संचालन और संयोजन संस्थापक जिया सिद्दीकी के नेतृत्व में किया गया।
जय सिंह लंबे समय से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की फीस, पुस्तकें, कॉपी और अन्य शैक्षिक आवश्यकताओं की व्यवस्था कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को नियमित रूप से मार्गदर्शन, काउंसलिंग और रणनीतिक सहयोग प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन से अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद जय सिंह ने इसे अपने माता-पिता, मित्रों, शुभचिंतकों और उन सभी सहयोगियों को समर्पित किया, जिन्होंने उनके सामाजिक कार्यों में निरंतर साथ दिया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी जय सिंह को लाइफ टाइम एक्सीलेंस अवार्ड, डॉ. भीमराव अंबेडकर विशिष्ट स्कॉलर सम्मान, विशिष्ट प्रशासनिक सेवा सम्मान तथा संत गाडगे सेवा सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Check Also

पालि साहित्य से विश्व को शांति और समानता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजा समरसता का स्वर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/मेरठ। पालि दिवस के अवसर पर आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES