Breaking News

जागरूक कर्मचारियों को मिला संरक्षा सम्मान, सुरक्षित रेल संचालन में योगदान की सराहना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षित रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को फरवरी 2026 के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोमवार को आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेल परिचालन की सुरक्षा में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कर्मचारियों की सतर्कता, सजगता और समय पर की गई कार्रवाई संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में अहम योगदान देती है। उन्होंने कहा कि संरक्षा के प्रति समर्पण ही रेलवे की विश्वसनीयता और यात्रियों के विश्वास का आधार है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान असाधारण सतर्कता का परिचय दिया, जिससे रेल संचालन सुरक्षित और निर्बाध बना रहा। ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य रेलकर्मियों को भी संरक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने भी सम्मानित कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रेलवे में संरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से भविष्य में भी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
निम्नलिखित कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट संरक्षा कार्य हेतु सम्मानित किया गया—
1. राज कुमार यादव स्टेशन मास्टर/ दर्शन नगर
2. शंभू कुमार स्टेशन मास्टर/ त्रिलोचन महादेव
3. पशुपति नाथ यादव ट्रैक मैंन्टेनर-I/ बछरावाँ
4. सुभाष कुमार पॉइंट्समैन/ देवराकोट
5. विशाल गिरी स्टेशन मास्टर/ त्रिलोचन महादेव
6. राजेश कुमार सरोज पॉइंट्समैन/ गौरा
7. राहुल यादव पुत्र स्व. अनिरुद्ध यादव पॉइंट्समैन/ व्यास नगर
इन सभी कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ एवं तत्परता से संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए रेल संरक्षा को सुदृढ़ किया है। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं समर्पित होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मंडल रेल प्रबंधक ने सभी कर्मचारियों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी और कहा कि सुरक्षित रेल संचालन ही भारतीय रेल की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Check Also

गांव की चौपाल में गरजे केशव मौर्य, अवैध कब्जों पर सख्ती और गरीब कल्याण योजनाओं को दी धार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES