Breaking News

शिया पी.जी. कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
लखनऊ। शिया पी.जी. कॉलेज, लखनऊ के एंथ्रोलॉजी विभाग और ह्यूमेन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर 2025 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 35 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। आयोजन के दौरान युवाओं में उत्साह और समाजिक उत्तरदायित्व की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर शबीहे रज़ा बाकरी, प्रिंसिपल, शिया पी.जी. कॉलेज द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदाताओं को मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्तदान जैसे कार्य समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
ह्यूमेन फाउंडेशन की डायरेक्टर और कार्यक्रम की मुख्य आयोजनकर्ता असमा खान ने कहा कि इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और इसके संबंध में फैलने वाली भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि जब युवा आगे बढ़कर रक्तदान करते हैं, तो समाज में जीवनरक्षक रक्त की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रहती है।
शिविर के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सैय्यद ऐमन रज़ा, विभागाध्यक्ष, एंथ्रोलॉजी ने कहा कि ऐसे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। इससे युवाओं में सामाजिक दायित्व की भावना बढ़ती है और रक्तदान के प्रति सकारात्मक जागरूकता विकसित होती है।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना सोलंकी, ब्लड बैंक जीएमयू लखनऊ की टीम तथा लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के संस्थापक जितेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में वॉलेंटियर अखिलेश यादव, मोहम्मद अली, युसरा, तौफीक, अलीना और इकरा ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस सफल आयोजन ने युवाओं में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूती दी, साथ ही समाज में रक्तदान को लेकर सकारात्मक माहौल भी स्थापित किया।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES