Breaking News

दिल्ली बम ब्लास्ट पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर कॉन्स्टेबल पर हमला, चार आरोपी नामजद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
इटावा। दिल्ली बम ब्लास्ट को लेकर सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे चार युवकों ने विरोध जताने पर एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक आरोपी हाथ में ईंट लेकर कॉन्स्टेबल को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना 13 नवंबर की रात रेलवे स्टेशन क्षेत्र की है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल रविंद्र सिंह भोजन करने स्टेशन बजरिया के अंडा राइस ठेले पर पहुंचे थे। तभी वहां मौजूद चार युवक दिल्ली बम ब्लास्ट के बहाने सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। ठेले वाले ने जब युवकों को बताया कि सामने खड़े रविंद्र सिंह पुलिसकर्मी हैं, तो आरोपियों ने गालियां देनी शुरू कर दीं और खुद को वकील बताते हुए उन्हें धमकाया। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट की, जिससे कॉन्स्टेबल घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में आरोपियों की पहचान अधिवक्ता कफील, अकील, दिलशाद और फैजान के रूप में हुई, जो उर्दू मोहल्ला क्षेत्र के रहने वाले हैं। कफील और दिलशाद के खिलाफ 21 से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES