Breaking News

30 लाख के ज़ेवर बरामद, चार पहिया वाहन के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

– मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 21 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर भिठौली तिराहा के पास से जीशान ग़ाज़ी उर्फ छोटू, मोहम्मद अरशद और रियाज़ को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के पीली-सफेद धातु के चोरी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद किए गए।
थाना मड़ियांव क्षेत्र में हाल ही में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना हुई थी, जिसके संबंध में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार बरामद आभूषण इसी चोरी की घटना से जुड़े हुए हैं। गिरफ्त में आए तीनों आरोपी पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं। इनमें जीशान ग़ाज़ी उर्फ छोटू के खिलाफ कमिश्नरेट लखनऊ के विभिन्न थानों में डकैती और चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मोहम्मद अरशद पर लखनऊ के अलग-अलग थानों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 22 मामले पंजीकृत हैं। रियाज़ का संबंध जनपद सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र से है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मड़ियांव थाने में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Check Also

विकासनगर अग्निकांड पीड़ितों के लिए आगे आए अधिवक्ता आदर्श कुमार, राहत सामग्री और भोजन से बांट रहे उम्मीद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES