Breaking News

विराज सागर दास ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन श्री विराज सागर दास जी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है और यह हम सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आत्मबल प्रदान करता है।
विराज सागर दास ने कहा कि नवरात्रि के दौरान किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान और महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारे वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष स्थान दिया गया है, जिसे आत्मशुद्धि और सद्प्रवृत्तियों को विकसित करने का पर्व माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत संकल्प के साथ की जाती है। नवरात्रि का यह पर्व हमें रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता है। यह अवसर हमें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए नए उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विराज सागर दास ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश फैलाएं तथा समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने कामना की कि यह नव संवत्सर और नवरात्रि का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति लेकर आए तथा प्रदेश और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Check Also

सपा में कई नेताओं और शिक्षकों का शामिल होना, 2027 में सत्ता परिवर्तन का संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES