Breaking News

मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब ने दी दिवंगत छायाकारों को भावभीनी श्रद्धांजलि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा अपने कार्यालय विकासदीप बिल्डिंग, स्टेशन रोड पर आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत छायाकार स्मृतिशेष पवन कुमार और स्मृतिशेष कुमार पृथ्वी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा का माहौल उस समय भावुक हो उठा जब स्व. पवन कुमार के पुत्र श्रेय और स्व. कुमार पृथ्वी के पुत्र साहिल पृथ्वी ने अपने पिता की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शोक सभा में मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के सचिव भारत सिंह ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि एक छायाकार को एक प्रभावशाली तस्वीर लेने के लिए कितनी मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने दोनों दिवंगत छायाकारों की निष्ठा और समर्पण को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, अखिल भारतीय व्यापार महासभा के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब की सदस्य मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि यह संगठन छायाकारों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता है और दिवंगत परिवारों की हर संभव सहायता करेगा।
क्लब के अध्यक्ष संजीव गोसाईं ने कहा कि दुख को मिटाया तो नहीं जा सकता, लेकिन उसे साझा कर हल्का जरूर किया जा सकता है। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, पत्रकार, छायाकार, कैमरामैन और अनेक मित्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES