Breaking News

सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर पीएनबी ने साइक्लोथॉन से दिया ईमानदारी और जिम्मेदारी का संदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अवसर पर एक उत्साहजनक साइक्लोथॉन का आयोजन किया। “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर आधारित यह कार्यक्रम 2 नवम्बर की सुबह द्वारका स्थित पीएनबी के कॉर्पोरेट कार्यालय से प्रारंभ हुआ, जिसमें आम नागरिकों और बैंक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
साइक्लोथॉन का शुभारंभ पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्र, कार्यपालक निदेशक डी. सुरेंद्रन और मुख्य सतर्कता अधिकारी राघवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सतर्कता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। अपने संबोधन में श्री चंद्र ने कहा कि सतर्कता केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में सजगता और जवाबदेही की भावना से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि यह साइक्लोथॉन ईमानदारी, टीम वर्क और पारदर्शिता के प्रति पीएनबी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मुख्य सतर्कता अधिकारी राघवेंद्र कुमार ने कहा कि सतर्कता एक सतत यात्रा है, जिसमें संतुलन, प्रयास और दिशा की आवश्यकता होती है। साइक्लोथॉन जैसी पहलें समाज में सतर्कता को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करने में सहायक हैं।
इस आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों में उत्साह और एकता का संचार किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भ्रष्टाचार-मुक्त, पारदर्शी और जिम्मेदार समाज के निर्माण में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Check Also

पहले प्रकाशित आंकड़ों से आगे बढ़ेगा ब्रिक्स, लखनऊ में होगी सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES