Breaking News

महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल गढ़ रहा है उत्तर प्रदेश, स्वयं सहायता समूह बने बदलाव की पहचान : केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अभूतपूर्व और उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के प्रयासों ने गांव-गांव में परिवर्तन की नई इबारत लिखी है। स्वयं सहायता समूह अब महिला सशक्तिकरण के शक्ति केंद्र बन चुके हैं, जिनके माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और विकास की मुख्यधारा से जुड़ रही हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नई क्रांति आई है। सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। समूहों की “दीदियां” न केवल अपनी आजीविका के साधन विकसित कर रही हैं, बल्कि समाज में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के प्रत्येक जिले और गांव में समूह की महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल और पंचायत व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद तैयार कर सकें, जिनकी विपणन और बिक्री की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जा रही है। ग्राम्य विकास विभाग इस दिशा में हरसंभव सहयोग प्रदान कर रहा है, जिससे महिलाएं स्वावलंबन की नई ऊंचाइयां छू रही हैं।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES