वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ 14 से 20 मई तक दर्शकों हेतु बंद रहेगा, यह निर्देष प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी किया गया है।
बताते चलें कि शहीद अशफाक उल्ला खाँ प्राणि उद्यान, गोरखपुर में एक बाघिन की मृत्यु हो गयी थी, जिसका सैम्पल NISHAD भोपाल भेजा गया था। NISHAD भोपाल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मृत बाघिन में Avian Influeæa H-5 की पुष्टि हुई है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए सावधानी बरतने हेतु प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ दिनांक 14 मई से 20 मई तक दर्शकों हेतु पूर्णतः बन्द रखने का निर्देष जारी कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इस सम्बन्ध में केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा निर्गत किये गये दिशा- निर्देशों का पालन अग्रिम आदेशों तक किया जाएगा। इस दौरान नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ के सभी वन्य जीवों की सघन मॉनीटरिंग की जायेगी एवं यदि इस प्रकार का कोई लक्षण प्रतीत होगा तो उसके आधार पर समुचित चिकित्सा आदि सुनिश्चित की जायेगी।