Breaking News

राज्यपाल ने नववर्ष के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 दिसंबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नववर्ष के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कामना की है कि यह वर्ष सबके लिए सुखद, स्वास्थ्यपरक और समृद्धिकारक हो। प्रदेशवासियों के लिए अपनी शुभेच्छा में राज्यपाल ने कहा है कि नववर्ष सभी के लिये सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द से परिपूर्ण हो। उन्होंने कोरोना महामारी की तीसरी लहर के वैश्विक खतरे के दृष्टिगत सभी लोगों को भीड़ – भाड़ से दूर रहने, मास्क का प्रयोग करने तथा कोरोना नियमों के अनुकूल व्यवहार करने की अपील की है।
राज्यपाल ने नववर्ष के अवसर पर राजभवन में कल 1 जनवरी, 2022 को पूर्वान्ह 11ः00 से 12ः00 बजे तक वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगी।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES