Breaking News

वरिष्ठ सपाई शतरुद्र प्रकाश हुए भाजपाई

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 दिसंबर। सपा के वरिष्ठ नेता व एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और ज्वायनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उनको पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शतरुद्र प्रकाश का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्षों का जीवन जिया है। उन्होंने लोहिया जी, राजनारायण जी और मुलायम सिंह यादव जी के साथ काम किया है। इनका सामाजिक और राजनैतिक जीवन बेदाग रहा है, इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।
श्री शतरुद्र ने कहा कि 1963 से आजतक मैंने गैर कांग्रेसी राजनीति की, लेकिन मैं जिस सोशलिस्ट धड़े का हिस्सा था वह अब अपने मिशन से भटक गया है। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूँ। इस पार्टी में शामिल होने का एक और कारण है, वह हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को वैश्विक मान्यता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गए काम हैं। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता को बढ़ाने के लिए जो काम किया है वह कल्पना से परे है। इस अवसर पर जॉइनिंग कमिटी के सदस्य दयाशंकर सिंह व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित उपस्थित रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES