Breaking News

मुख्यमंत्री ने डॉ0 आंबेडकर की जयन्ती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय संविधान के शिल्पी, भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 बी0आर0 आंबेडकर की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गां को सामाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत के संविधान में अनेक प्राविधान किये। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर के योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने आजीवन अनुसूचित जाति वर्ग सहित सभी उपेक्षित वर्गां के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सशक्तीकरण के लिए बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर द्वारा किए गये प्रयास हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। भेदभावरहित एवं समरस समाज का निर्माण ही डॉ0 आंबेडकर के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES