Breaking News

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, 8 सितंबर 2025 को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग लखनऊ में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ जनता तक शीघ्र पहुंचना चाहिए।
जनता दर्शन में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित थीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 

 

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *