Breaking News

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी पहल : लखनऊ के चार जोनों में 1 नवंबर से वर्टिकल सिस्टम लागू

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार

लखनऊ।  बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है। एक नवंबर से राजधानी के चार जोन—अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम और गोमतीनगर में वर्टिकल सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके दायरे में करीब 14.50 लाख उपभोक्ता आएंगे।

नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज करने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया आसान व तेज होगी। इसके लिए शहर में 21 हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही हैं। इन हेल्प डेस्क पर मौजूद सहायक सीधे उपभोक्ता की शिकायत को कंट्रोल रूम नंबर 1912 पर दर्ज कराएंगे। शिकायत का समाधान होते ही उपभोक्ता को इसकी जानकारी भी दी जाएगी।

हेल्प डेस्क ऐसे स्थानों पर खोली जा रही हैं जहां उपभोक्ताओं की पहुंच आसान हो। इन केंद्रों से उपभोक्ता विद्युत लोड बढ़ाने-घटाने, नाम परिवर्तन, नया कनेक्शन न मिलने, गलत बिल सही कराने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं का निस्तारण करा सकेंगे।

पावर कॉर्पोरेशन का दावा है कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को पारदर्शी और त्वरित सेवा मिलेगी।

Check Also

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ताकत से 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: प्रकाश पाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES