Breaking News

किसानों के मुद्दों पर जल्द सड़क पर उतरेगा आंदोलन : चौधरी सुनील सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
प्रयागराज। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि किसानों और आम जनता के बीच बढ़ती बेचैनी आने वाले दिनों में आंदोलन का रूप ले सकती है। किसान जल्द ही सड़कों पर उतरेंगे और इंडिया गठबंधन किसानों, लोकतंत्र तथा जनता के अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगा।
कटरा स्थित जगराम चौराहे के डी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता में चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि लोकदल पूरी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है। किसानों, युवाओं, मजदूरों और आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली की सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। किसानों की एकजुटता देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है।
चौधरी सुनील सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को किसानों की ताकत का अंदाजा नहीं है। किसान शांत जरूर हैं, लेकिन कमजोर नहीं। जब किसानों की आवाज बुलंद होगी तो सरकार को उनकी समस्याओं और मांगों पर ध्यान देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकदल किसानों और लोकतंत्र से जुड़े सवालों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगा। पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहने और किसानों के बीच संवाद मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब ग्रामीण सहित राम निवास, अमित उपाध्याय, रामशरण उपाध्याय और सौरभ समेत पार्टी के पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में किसानों के सवालों को लेकर आंदोलन की संभावनाओं और विपक्षी गठबंधन की भूमिका पर जोर दिया गया।

Check Also

श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुरों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वाराणसी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *