Breaking News
News - 1

आधा किलो चाँदी के ज़ेवर के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। थाना बाजारखाला व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 1 लाख रुपये नगद, लगभग 500 ग्राम सफेद धातु के आभूषण और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि भूसा मंडी से माल गोदाम जाने वाले रास्ते पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर पीपल के पेड़ के पास से चारों आरोपियों — असगर अली, अब्दुल रहमान उर्फ समीर, फहद अहमद उर्फ सद्दाम और अरसू — को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2025 को थाना बाजारखाला क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद नकदी और आभूषण उसी चोरी की घटना से संबंधित पाए गए हैं। थाना बाजारखाला पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। चारों अभियुक्त लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Check Also

ग्रीन रन : 1500 प्रतिभागियों की दौड़

– दौड़ में 172 जोड़े भी हुए शामिल वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES