Breaking News

संपूर्ण भारत में की जाएगी गोध्वज स्थापना भारत यात्रा – ब्रह्मचारी मुकुंदानंदः

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अयोध्या। 22 सितम्बर को अयोध्या में गोध्वज स्थापित करने आएंगे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानदः।
बताते चलें कि सम्पूर्ण भारत में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने, गौहत्या बंद कराने हेतु गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा के क्रम में 22 सितंबर को अयोध्या में गोध्वज स्थापित करने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन की पूर्व तैयारी की समीक्षा करने हेतु लिए मंगलवार को स्थानीय शाने अवध होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी शंकराचार्य प्रतिनिधि व यात्रा संयोजक मुकुंदानंद, विकास पाटनी ने दी।
मुकुन्दानंद ने बताया कि शंकराचार्य के निर्देशन व नेतृत्व में संपूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के अंतर्गत गो ध्वजा स्थापना भारत यात्रा 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक होनी निश्चित हुई जो भारत के सभी प्रदेशों की राजधानी तक जाएगी। शंकराचार्य गौ माता को पशु की सूची से निकलवाकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने तथा गौहत्या बंद करने के लिए भारत वर्ष की परिक्रमा पर निकले हैं। जिसके क्रम में 33 राज्यो की राजधानी में गौ ध्वज की स्थापना भी करेंगे। उक्त जानकारी शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय ने दी है।

Check Also

वीएसडी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी जिले के टॉप टेन में छाए

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार आज़मगढ़। सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES