Breaking News

भाईदूज की कोथली लेकर जा रहे कार बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
शामली। बहन के घर भाईदूज की कोथली लेकर जा रहे बाइक सवारों को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज्ञात हो कि गांव लिलौन निवासी राहुल रविवार को अपने 6 वर्षीय पुत्र किट्टू और 8 वर्षीय भतीजे रौनक के साथ दोपहर करीब एक बजे गांव गंगेरू में अपनी बहन डोली के यहां कोथली लेकर जा रहा था। जैसे ही वे द गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, तो पीछे से तेज गति से आ रही कार की टक्कर बाइक में लग गई। मौके पर ही राहुल और उसके भतीजे रौनक की हो गई। जबकि राहुल के पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। वहीं परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई थी।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES