Breaking News

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मामले की जांच के लिए मुंबई जाएगी एटीएस की टीम

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच के लिए यूपी एटीएस की टीम मुंबई जाएगी। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच के लिए यूपी एटीएस की टीम मुंबई जाएगी। सीएम योगी को इस्तीफा न देने पर बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की धमकी दी गई थी। ये धमकी महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम को मैसेज करके दी गई थी जिसकी जानकारी महाराष्ट्र पुलिस ने यूपी पुलिस को दी।
ब्ताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाने वाले हैं। ऐसे में महाराष्ट्र की पुलिस अलर्ट पर है। मामले में मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती थी। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश मिला है। शहर पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि अगर योगी आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि योगी आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं। उन्होंने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

परीक्षा सामग्री के निस्तारण में लापरवाही पर मुख्य सचिव सख्त, सात दिन में कार्रवाई के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES