Breaking News

विधायकों व सांसदों की उम्मीदवारी की उम्र हो 21 वर्ष ,”सेंटर फॉर युथ पॉलिसी” में बोले चौधरी जयंत सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 12अगस्त। आज नई दिल्ली स्थित ष्दी अमेरिकन सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित “सेंटर फॉर युथ पॉलिसी” कार्यक्रम के अंतर्गत सांसदों एवं विधायकों की उम्मीदवारी के लिए उम्र 21 वर्ष करने की ज़रूरत एवं उसकी उपयोगिता पर चर्चा हुई।
    राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने उम्मीदवारी की उम्र कम करने व राजनीति में युवाओं की भागीदारी को लेकर अपने विचार रखे ।टीम.आर एल डी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के वकील हर्ष दहिया तथा अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राहुल वर्मा उपस्थिति रहे। सैकड़ों युवाओं व बुद्धिजीवियों ने उनके विचारों को सुना और सराहा।

Check Also

दिल्ली में जनवरी की रिकॉर्ड बारिश, ठंड और कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार दिल्ली। साल 2026 का जनवरी महीना राजधानी दिल्ली के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES