Breaking News

एलडीए में “सिंगल टेबल क्लीयरेंस डे” में 63 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को प्राधिकरण में सिंगल टेबल क्लीयरेंस डे का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत समस्त अनुभागों के अधिकारी व कर्मचारी फाइलों के साथ पारिजात सभागार में उपस्थित हुए। कार्यवाही के दौरान विभिन्न प्रकरणों से सम्बंधित कुल 63 फाइलों का निस्तारण किया गया। इसके अंतर्गत रिफंड के 08, रजिस्ट्री के 14 फ्री होल्ड के 17 व नामांतरण की 24 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया।
एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देशानुसार प्राधिकरण में लंबित फाइलों के निस्तारण के लिए शनिवार को सिंगल टेबल क्लीयरेंस डे का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत समस्त विशेष कार्याधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, अनुभाग अधिकारी, लिपिक व अभियंता गण अपने अनुभाग की लंबित फाइलों के साथ सुबह 10ः30 बजे मीटिंग हॉल में उपस्थित हुए। इस दौरान उपाध्यक्ष द्वारा स्वयं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गयी तथा फाइलों पर तुरंत निर्णय लेते हुए कार्यवाही सम्पादित करायी गयी।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES