Breaking News

LDA : ठाकुरगंज में रो-हाउस भवन व कुर्सी रोड पर कोचिंग सेंटर सील

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को प्रवर्तन टीम ने ठाकुरगंज क्षेत्र में 05 रो-हाउस भवनों को सील किया। वहीं, गुड़म्बा में कुर्सी रोड पर मानक के विपरीत बने बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर को सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी शशिभूषण पाठक ने बताया कि अरशद अली व अन्य द्वारा ठाकुरगंज के मलपुर में कानपुर रिंग रोड पर लगभग 5000 वर्गफिट क्षेत्रफल में अवैध रूप से 05 रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण से ले-आउट/मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त निर्माण कार्य के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद आयोजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में सहायक अभियंता शिवशंकर श्रीवास्तवव अवर अभियंता राम सागर वर्मा द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से पांचो भवनों को सील कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष द्वारा मानक के विपरीत बने बेसमेंट में नियम विरूद्ध तरीके से संचालित कोचिंग सेंटर व
लाइब्रेरी आदि संस्थानों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इसके अंतर्गत कुर्सी रोड पर अभियान चलाकर बेसमेंट में संचालित संस्थानों की जांच की गयी। इसमें राहुल वर्मा द्वारा बहादुरपुर में यूनिटी सिटी सोल चैराहे के पास बेसमेंट में संचालित न्यू वे क्लासेज कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सेंटर को सील कर दिया गया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *