Breaking News

चेतना संस्था ने सड़क एवं कामकाजी बच्चो के साथ किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 11 नवंबर। ’चेतना संस्था ने गुरुग्राम के चक्करपुर, घाटा, जलवायु टॉवर, निरवाना, जेएमडी, कन्हेई, वजीराबाद, घसोला, एम्मार, गोगा और परला में रहने बाले सड़क एवं कामकाजी बच्चो के साथ हर्सोउल्लास के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 600 सड़क एवं कामकाजी बच्चो के साथ साथ गुरुग्राम पुलिस, विद्यालय के शिक्षक, कम्युनिटी लीडर और देखेदार ने प्रतिभाग किया।
बच्चो ने अपने डांस कविता के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी अंत में चेतना संस्था द्वारा सभी बच्चो को दीपावली उपहार के रूप में कैडबरी सेलेब्रेशन्स चॉकलेट का डिब्बा दिया गया जिसे पाकर बच्चो के चेहरे पर एक अलग ही खुशी थी।
राजेंद्र कुमार प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चेतना संस्था ने इस कार्यक्रम में आये थाना बादशाहपुर के पुलिस ऑफिसर प्रबीन कुमार, अध्यापिका श्रीमती ऋचा और प्रधानाध्यापक श्रीमती राखी शर्मा का स्वागत कर उनके करकमलो से बच्चो को दीपावली के उपहार दिलवाये।
चेतना संस्था के निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि आज गौरव की बात है जब हम लोगों ने 5 साल पहले गुरुग्राम में प्रोजेक्ट शुरू किया और अलग-अलग मलिन बस्तियों में जाकर सर्वे किया पता चला हजारों बच्चे जो स्कूल नहीं जाते और किसी ने किसी कार्य में लिप्त है। ट्रैफिक लाइट पर भीख मांगने काम करते हैं एवं रेडी पटरी पर काम करते हैं वह घरों में खाना पकाने का काम करते है इत्यादि और आज यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

Check Also

दिल्ली की हवा बिगड़ी, एनसीआर में ग्रैप-1 के सभी 25 उपाय तत्काल लागू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *