Breaking News

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री गोपाल जी को पार्टी घ्वज ओढ़ा कर पुष्पांजलि अर्पित की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टण्डन उर्फ गोपाल जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री चैधरी एवं श्री सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पूर्व मंत्री आशुतोष टण्डन के पार्थिव देह पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, अभिजात मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सह प्रभारी हिमांशु दुबे, भारत दीक्षित लक्ष्मण चैधरी, अतुल अवस्थी, कमलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि दी। गुलाला घाट पर हुए अंतिम संस्कार में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नम आँखो से अंतिम विदाई दी।
अध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी‘ के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। श्री टंडन कर्तव्यनिष्ठता, सादगी, सरलता और ऊर्जावान नेता के रूप सदैव याद किये जाते रहेंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES