Breaking News

राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी) /अनुराग वर्मा
लखनऊ 29 सितम्बर। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्वी के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में राहुल गांधी पर टाइम्स नाऊ की एडिटर इन चीफ नविका कुमार द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा टाइम्स नाऊ के राजधानी लखनऊ स्थित कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं प्रतीकात्मक स्वरूप नविका कुमार के फोटो पर कालिख पोत कर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गयी कि उनके खिलाफ विधिक रूप से नोटिस भेजा जाएगा, यदि उनके द्वारा राहुल गांधी से लिखित रूप से माफी नहीं मागी गयी तो पुनः विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी युवा कांग्रेस पूर्वी विनीत कम्बोज एवं मिलिन्द गौतम, अवनीश शुक्ला, शिवम त्रिपाठी, शहनवाज मंगल आजमी, मुकेश अवस्थी, अभिजीत तिवारी सत्यम, कुशल जायसवाल, रोशनी जायसवाल प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष पूर्वी अंकित तिवारी एवं जिलाध्यक्ष पश्चिमी सै0 इमरान, गौरव शुक्ला, सुशील पाण्डेय, दुर्गेश शुक्ला, आदित्य आदि भारी संख्या में युवा कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Check Also

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES